जिला स्तरीय (DHEW) भर्ती सूचना
पद विवरण
| क्रमांक | पदनाम | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता | अनिवार्य कौशल | न्यूनतम अनुभव | वांछनीय योग्यता |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | जिला मिशन समन्वयक | समाजशास्त्र / जीवन विज्ञान / पोषण / स्वास्थ्य प्रबंधन / समाज कार्य / ग्रामीण प्रबंधन में स्नातक डिग्री (B.A. Sociology, BSW, B.Sc. Nutrition, BBA Rural Management, MBBS, BHMS आदि) | कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान एवं MS Office में कार्य करने की क्षमता | शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव + महिलाओं के मुद्दों पर 3 वर्ष का अनुभव | स्नातकोत्तर डिग्री धारक को प्राथमिकता, अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर कार्य का अनुभव |
| 2 | जेंडर विशेषज्ञ | समाजिक कार्य / अन्य सामाजिक क्षेत्रों में स्नातक डिग्री | कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान (MS Office एवं टाइपिंग) | जेंडर से संबंधित कार्यों का शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव + महिलाओं के मुद्दों पर 3 वर्ष का अनुभव | स्नातकोत्तर डिग्री धारक को प्राथमिकता, अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर कार्य का अनुभव |
नियुक्ति की अवधि
- प्रारंभिक नियुक्ति संविदा/एकमुश्त वेतन पर अधिकतम 1 वर्ष के लिए होगी।
- कार्य क्षमता एवं विभागीय आवश्यकता के आधार पर जिला कलेक्टर द्वारा प्रत्येक बार 1 वर्ष के लिए बढ़ाई जा सकती है।
- नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी और बिना कारण बताए भी समाप्त की जा सकती है।
- दोनों पक्षों में से कोई भी पक्ष 1 माह पूर्व सूचना या 1 माह का वेतन देकर सेवा समाप्त कर सकता है।
- पदों की अवधि भारत सरकार की योजना संचालन अवधि तक ही सीमित होगी।
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन पत्र 05/01/2026 शाम 5:30 बजे तक कार्यालय में प्राप्त होना चाहिए।
- केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से भेजे गए आवेदन स्वीकार होंगे।
- प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य है।
- आवेदन प्रपत्र एवं विवरण जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है: https://gaurela-pendramarwahi.cg.gov.in
आवेदन भेजने का पता
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारीमहिला एवं बाल विकास विभाग
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पास, पेण्ड्रा
जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)
पिन कोड – 495119
Tags
CHHATTISGARH