छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) - वर्ष 2026
प्रवेश पत्र संबंधी विज्ञप्ति एवं परीक्षार्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
प्रवेश पत्र संबंधी विज्ञप्ति
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि/दिन | परीक्षा समय | कुल परीक्षा जिले |
|---|---|---|---|
| TET26 प्रथम पाली (कक्षा 1 से 5 हेतु) | 01-02-2026 (रविवार) | प्रातः 09:30 से 12:15 | 20 |
| TET26 द्वितीय पाली (कक्षा 6 से 8 हेतु) | 01-02-2026 (रविवार) | अपराह्न 03:00 से 05:45 | 20 |
प्रवेश पत्र डाउनलोड: व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से दिनांक 19-01-2026 (सोमवार) से डाउनलोड करें।
परीक्षार्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
- कृपया प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें।
- प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र / ड्रायविंग लाइसेंस / पेन कार्ड / आधार कार्ड) अनिवार्य है।
- परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें।
- परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनें। गहरे रंग वर्जित हैं।
- फुटवियर के रूप में केवल चप्पल
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
- परीक्षा के प्रथम एवं अंतिम आधा घंटा में बाहर जाना वर्जित है।
- संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना वर्जित है।
- चयन / प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें।
- निर्देशों का पालन न करने पर परीक्षा से वंचित किया जाएगा। अनुचित साधनों पर कठोर कार्यवाही होगी।
- धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जाँच से गुजरना होगा।
महत्वपूर्ण लिंक
हेल्पलाइन नंबर: 0771-2972780
मोबाइल: 8269801982 (प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक)
वर्ष 2026
Tags
cgvyapam