🚨 परिवहन आरक्षक भर्ती 2026
विभाग: परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़
पद का नाम: परिवहन आरक्षक
कुल पद: 50
श्रेणी: अराजपत्रित-तृतीय श्रेणी कार्यपालिक
वेतनमान: ₹19,500 – ₹62,000 (लेवल 4) + महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 30 जनवरी 2026
- अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
- त्रुटि सुधार: 25 – 27 फरवरी 2026
- परीक्षा तिथि: 19 अप्रैल 2026
- प्रवेश पत्र जारी: 13 अप्रैल 2026
- परीक्षा केन्द्र: 16 जिला मुख्यालय
📝 शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्था से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण। सभी प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक प्राप्त होना आवश्यक।
💪 शारीरिक मापदण्ड
- पुरुष ऊँचाई: 165 से.मी. (ST हेतु 162.50 से.मी.)
- महिला ऊँचाई: 152 से.मी.
- सीना: 81.50 से.मी. (बिना फुलाए), 86.50 से.मी. (फुलाकर)
- दृष्टि: एक आंख 6/9, दूसरी 6/12; रंग पहचान क्षमता आवश्यक
⏳ परिवीक्षा अवधि
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर होगी। इस दौरान विभागीय परीक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तीर्ण करना आवश्यक।
🎯 आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को 5 वर्ष की छूट
- SC/ST/OBC/महिला/भूतपूर्व सैनिक को नियमानुसार अतिरिक्त छूट
- सभी छूटों के बाद अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष
🏆 चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान – 100 अंक, 2 घंटे, ऋणात्मक अंकन 1/4)
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- मेरिट सूची (लिखित + शारीरिक + बोनस अंक)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- पुलिस वेरिफिकेशन एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
🔗 महत्वपूर्ण लिंक
नोट: आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दी गई शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
Tags
cgvyapam